Bihar New CM Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/bihar-new-cm/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 15 Apr 2026 05:12:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Bihar New CM Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/bihar-new-cm/ 32 32 236804266 Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-samrat-choudhary-will-take-oath-as-the-24th-chief-minister-of-bihar-today/ https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-samrat-choudhary-will-take-oath-as-the-24th-chief-minister-of-bihar-today/#respond Wed, 15 Apr 2026 05:12:45 +0000 https://page3news.in/?p=73182 Bihar New CM : बिहार में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपना मुख्यमंत्री दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल से होकर जनता दल यूनाइटेड के रास्ते 2017 में भाजपा में आए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी (Bihar New CM) को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की […]

The post Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ appeared first on Local cube.in.

]]>
Bihar New CM : बिहार में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपना मुख्यमंत्री दे रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल से होकर जनता दल यूनाइटेड के रास्ते 2017 में भाजपा में आए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी (Bihar New CM) को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट के नाम पर मुहर लगी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अपनी विरासत सौंपी। आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे। आज सम्राट चौधरी समेत तीन लोग ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्री बाद में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

kedarnath helicopter booking 2026 : केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा पोर्टल

जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम

2020 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो भाजपा ने दो डिप्टी सीएम दिए। इसमें रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को मौका मिला। इसके बाद दो बार फिर एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। इन दोनों बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया। अब चूंकि भाजपा बड़े भाई की भूमिका है, तो जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। लेकिन, वह नहीं माने। इसलिए जदयू ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय चौधरी और यादव जाति से आने वाले बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया। दोनों नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने हैं।

अब जानिए सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन में भाजपा ने मुझे सेवा के कई अवसर दिए हैं। मैं करीब 30 वर्षों से एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, लेकिन पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं 2015 से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला।

2025 में जब दोबारा NDA की सरकार (Bihar New CM) बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की विचारधारा देश को सर्वोपरि मानने और उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाते रहेंगे और पार्टी को प्राथमिकता देंगे। नीतीश कुमार ने बहुत सी बातें सिखाई हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है, बिहार में सुशासन कैसे स्थापित होता है और लोकतंत्र के लिए क्या अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साथ लेकर हम बिहार को समृद्ध बनाएंगे और देश को विकसित करने में अपना योगदान देंगे।

Fatehgarh Sahib bus accident : आनंदपुर साहिब से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

The post Bihar New CM : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-samrat-choudhary-will-take-oath-as-the-24th-chief-minister-of-bihar-today/feed/ 0 73182
Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-picture-of-nitish-kumars-last-cabinet-meeting-surfaced-will-resign-from-the-post-of-cm-today/ https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-picture-of-nitish-kumars-last-cabinet-meeting-surfaced-will-resign-from-the-post-of-cm-today/#respond Tue, 14 Apr 2026 07:20:04 +0000 https://page3news.in/?p=73167 Bihar New CM :  बिहारवासियों को अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी आज शाम तक मिल जाएगी। आज सुबह से ही सियासी गलियारे में काफी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार […]

The post Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा appeared first on Local cube.in.

]]>
Bihar New CM :  बिहारवासियों को अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की जानकारी आज शाम तक मिल जाएगी। आज सुबह से ही सियासी गलियारे में काफी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे देंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पटना पहुंच रहे हैं। दोनों के आने के बाद भाजपा और एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी।

Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

किस समय सामने आएगा नए सीएम का नाम?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन बजे के पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक हैं। वह बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाने के बाद जदयू सहित एनडीए के बाकी सहयोगी दलों को अपने विधायकों के समर्थन पत्र के साथ जुटना है। शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा, ताकि राज्यपाल नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण का समय दे सकें।

इस्तीफा अब किसी भी समय, नजर लोक भवन पर

10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का इस्तीफा अब किसी भी समय हो सकता है। आखिरी कैबिनेट बैठक के पहले नीतीश कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने गए थे। अब नीतीश कुमार का कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं बचा है। अब सभी की नजरें लोक भवन, यानी गवर्नर हाउस पर है। नीतीश कुमार अभी जिस आवास में रहते हैं, उससे 100 मीटर की दूरी पर लोक भवन है। नीतीश निकलेंगे और लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले भाजपा के कुछ दिग्गज भी उनके पास रहेंगे, खासकर दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। दोनों के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी हो सकते हैं।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि दोपहर 2 बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए की बैठक होगी। हमारे राष्ट्रीय नेता यहां आ रहे हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि यह एनडीए और हमारे नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्णय है कि वे बिहार के लिए काम करने हेतु राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करें। नीतीश कुमार आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो उत्पादक होगी।

चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे पर राज्य मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि आज आखिरी कैबिनेट बैठक है, यह अच्छा नहीं लग रहा है। उनके साथ काम करते हुए हमने बहुत कुछ सीखा है। आज शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

Ambedkar Jayanti : राष्ट्रपति, PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया

The post Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/bihar-new-cm-picture-of-nitish-kumars-last-cabinet-meeting-surfaced-will-resign-from-the-post-of-cm-today/feed/ 0 73167