Bihar Election Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/bihar-election/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 15 Oct 2025 11:09:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Bihar Election Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/bihar-election/ 32 32 236804266 Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी https://www.localcube.in/national/bihar-election-first-list-of-candidates-of-cm-nitish-kumars-party-released/ https://www.localcube.in/national/bihar-election-first-list-of-candidates-of-cm-nitish-kumars-party-released/#respond Wed, 15 Oct 2025 11:09:54 +0000 https://page3news.in/?p=71241 Bihar Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद से जारी तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज नेताओं […]

The post Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
Bihar Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद से जारी तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जदयू के टिकट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके अनंत सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Bihar Election) ने कहा कि जदयू की पहली सूची आज जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार 16 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थिति की सही समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। हमारी दूसरी सूची भी एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। जानिए लिस्ट में किसे-कहां से बनाया गया उम्मीदवार…

Pankaj Dheer Passed Away : महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम (Bihar Election)

1 आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
3 सिहेंश्वर (अ.जा.) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साह
5 सोनबरसा (अ.जा.) रत्नेश सदा
6 महिषी गुंजनेश्वर साह
7 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) अतिरेक कुमार
8 बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
10 बहादुरपुर मदन साहनी
11 गायघाट कोमल सिंह
12 मीनापुर अजय कुमार
13 सकरा (अ.जा.) आदित्य कुमार
14 कांटी ई. अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
16 भोरे (अ.जा.) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजीत सिंह
19 जीरादई भीषम कुशवाहा
20 रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धूमल सिंह
24 मांझी रणधीर सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (अ.जा.) महेंद्र राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (अ.जा.) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर डॉ. मांजरीक मृणाल
31 समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
32 मोरवा विद्यासागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलौली (अ.जा.) रामचंद्र सदा
39 खगड़िया बब्लू मंडल
40 बेलदौर पन्ना लाल पटेल
41 जमालपुर नचिकेता मंडल
42 सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल
43 शेखपुरा रंजीत कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावां जितेन्द्र कुमार
46 राजगीर (अ.जा.) कौशल किशोर
47 इस्लामपुर रूहैल रंजन
48 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49 नालंदा श्रवण कुमार
50 हरनौत हरिनारायण सिंह
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारीशरीफ (अ.जा.) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (अ.जा.) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 डुमरांव राहुल सिंह
57 राजपुर संतोष कुमार निराला

एनडीए पूरी तरह एकजुट है

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाया है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। बिहार के लोग भी एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। आप देखिएगा सीएम नीतीश के इस अभियान से राज्य में एक अलग माहौल देखने को मिलेगा। एनडीए का उद्देश्य है कि बिहार के विकास की रफ्तार को बनाये रखना। मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करना। बिहार में जो कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहे हैं, उन्हें समय से पूरा करना।

Haldwani City Bus Service : का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

 

 

The post Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/bihar-election-first-list-of-candidates-of-cm-nitish-kumars-party-released/feed/ 0 71241
Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश https://www.localcube.in/national/bihar-election-bjp-gives-new-slogan-25-to-30-our-two-brothers-narendra-and-nitish/ https://www.localcube.in/national/bihar-election-bjp-gives-new-slogan-25-to-30-our-two-brothers-narendra-and-nitish/#respond Tue, 07 Oct 2025 04:15:04 +0000 https://page3news.in/?p=71132 Bihar Election : 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम नीतीश कुमार को बड़ा भाई बनाकर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ी थी। जनता दल यूनाईटेड को 43 सीट आने पर भी भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाया था। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि चुनाव के बाद […]

The post Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश appeared first on Local cube.in.

]]>
Bihar Election : 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम नीतीश कुमार को बड़ा भाई बनाकर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ी थी। जनता दल यूनाईटेड को 43 सीट आने पर भी भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाया था। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हमेशा कहते हैं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ेगी। इस बात को भाजपा ने और पुख्ता कर दिया। एक नया नारा देकर। बिहार चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने नया 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश। यानी 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

Haldwani : लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए – CM

‘बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार’

भाजपा ने सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसे ही नारे लिखे। जैसे, “बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार”। इसके अलावा भाजपा ने लिखा कि “जनता का विश्वास, फिर से NDA सरकार! बस 38 दिन का है इंतज़ार, थमेगी नहीं विकास की रफ्तार।” वहीं एक अन्य पोस्ट में भाजपा ने लिखा कि “बिहार की जनता का मूड, मन-मिजाज सिर्फ एनडीए के साथ, 160 से अधिक सीटों पर जीतकर 14 नवंबर को फिर आ रही प्रचंड बहुमत की सरकार!”

‘NDA को अपना आशीर्वाद’, जेपी नड्डा ने जनता से की यह अपील

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश व प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का प्रमुख माध्यम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बनी है। बिहार का यह चुनाव प्रदेश को विकास के रास्ते पर अनवरत ले जाने, घुसपैठिया मुक्त करने और जंगलराज को फिर से आने से रोकने का चुनाव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोकतंत्र की जननी बिहार की पुण्यधरा की जनता इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एवं NDA को अपना आशीर्वाद और प्रचंड मतों से समर्थन प्रदान करेगी।

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान

The post Bihar Election : भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/bihar-election-bjp-gives-new-slogan-25-to-30-our-two-brothers-narendra-and-nitish/feed/ 0 71132