Balochistan attack Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/balochistan-attack/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 07 Jul 2026 11:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Balochistan attack Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/balochistan-attack/ 32 32 236804266 Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/ https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/#respond Tue, 07 Jul 2026 11:31:00 +0000 https://page3news.in/?p=74016 Balochistan attack : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया कि ‘मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट […]

The post Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता appeared first on Local cube.in.

]]>
Balochistan attack : पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया कि ‘मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट पर हमले के बाद नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और कई लापता हैं’। प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारी मृतकों में शामिल हैं। उन्होंने इस हमले के लिए इस्लामी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत

जवाबी कार्रवाई और संघर्ष

बलूचिस्तान की सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि अर्धसैनिक बल, पुलिस और आतंकवाद विरोधी कर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ ‘संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाए हैं’। पाकिस्तान वर्षों से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है। इस खनिज-समृद्ध प्रांत की सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। यहां आतंकवादी राज्य बलों और विदेशी निवेश तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निशाना बनाते हैं।

सीमा पार से हमले

यह पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवादी हमलों का हिस्सा है। इस्लामाबाद का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान से होते हैं, जहां के अधिकारी लगातार किसी भी संलिप्तता से इन्कार करते रहे हैं। पाकिस्तान ने हाल के महीनों में अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन तालिबान सरकार के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इन हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लापता पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

 

The post Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/world-news/balochistan-attack-terrorist-attack-in-pakistan-nine-police-personnel-killed-five-missing/feed/ 0 74016