Assam Congress Manifesto Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/assam-congress-manifesto/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 02 Apr 2026 12:16:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Assam Congress Manifesto Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/assam-congress-manifesto/ 32 32 236804266 Assam Congress Manifesto : राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान जारी किया असम के लिए घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस https://www.localcube.in/national/assam-congress-manifesto-rahul-gandhi-released-the-manifesto-for-assam-during-the-election-rally-focusing-on-11-areas/ https://www.localcube.in/national/assam-congress-manifesto-rahul-gandhi-released-the-manifesto-for-assam-during-the-election-rally-focusing-on-11-areas/#respond Thu, 02 Apr 2026 12:16:07 +0000 https://page3news.in/?p=73081 Assam Congress Manifesto :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम […]

The post Assam Congress Manifesto : राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान जारी किया असम के लिए घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस appeared first on Local cube.in.

]]>
Assam Congress Manifesto :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में शासन, पहचान और स्वास्थ्य जैसे 11 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। यह घोषणा पत्र एक चुनावी रैली के दौरान जारी किया गया, जिसमें राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Raghav Chadha : AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की

घोषणापत्र में 11 क्षेत्रों पर फोकस

घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच गारंटी’ भी जारी की थीं

राज्य में कब होगा मतदान?

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

रैली में राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच है- हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। दूसरी तरफ भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए- यही लड़ाई चल रही है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। कांग्रेस और भाजपा में यही फर्क है।

कांग्रेस नेता ने कहा, (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप नियंत्रित करते हैं। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हैं। वह कहते हैं- नरेंद्र मुझे सर बुलाते हैं। मैं उनका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि (उद्योगपति गौतम) अदाणी और (यौन अपराधी जेफरी) एपस्टीन, ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ भी नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के भ्रष्टाचार और अदाणी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अदाणी पर अमेरिका में आपराधिक मुकदमा चल रहा है। अगर अदाणी अमेरिका चले गए, तो उन्हें जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा।

हिमंत बिस्व सरमा को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

राहुल गांधी (Assam Congress Manifesto) ने आरोप लगाते हुए कहा, असम के मुख्यमंत्री हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। इनका नियंत्रण नरेंद्र मोदी और शाह के हाथ में है। अगर नरेंद्र मोदी इनसे कहेंगे कि उछलो तो यह उछलेंगे। अगर नरेंद्र मोदी इनसे कहें कि अमित शाह के पैर पकड़ो, तो यह उनके पैर पकड़ेंगे। यह सच्चाई है। डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं और नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं।

Raghav Chadha : AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की

The post Assam Congress Manifesto : राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान जारी किया असम के लिए घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/assam-congress-manifesto-rahul-gandhi-released-the-manifesto-for-assam-during-the-election-rally-focusing-on-11-areas/feed/ 0 73081