Pithoragarh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/pithoragarh/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 18 Nov 2026 11:28:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 https://www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo-32x32.jpg Pithoragarh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/pithoragarh/ 32 32 जौलजीबी मेले में विवाद के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश जारी https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%9c%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87/ https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%9c%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87/#respond Wed, 18 Nov 2026 11:28:12 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=123796 पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में राम […]

The post जौलजीबी मेले में विवाद के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में राम सिंह रौकाया निवासी धारचूला, सौरभ मर्तोलिया, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू और नृप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नृप सिंह निवासी धारचूला, सौरभ मर्तोलिया, विक्रम दानू और राम सिंह रौकाया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पांचवें आरोपी मनोहर टोलिया की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बता दें कि 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम में धारचूला विधायक हरीश धामी भी चर्चा के केंद्र में रहे। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई मनोहर टोलिया की तलाश पर केंद्रित है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

The post जौलजीबी मेले में विवाद के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%9c%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87/feed/ 0
पिथौरागढ़ के युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की पहल, राफ्टिंग से लेकर स्नो स्कीइंग तक मिलेगा प्रशिक्षण https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%be/ https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%be/#respond Fri, 06 Nov 2026 06:02:11 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=123621 पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए पहाड़ों की प्राकृतिक चुनौतियां अब रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोलेंगी। पर्यटन विभाग ने स्थानीय युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत युवाओं को राफ्टिंग, हिमालयी ग्लेशियर ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, स्नो स्कीइंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों में दक्ष […]

The post पिथौरागढ़ के युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की पहल, राफ्टिंग से लेकर स्नो स्कीइंग तक मिलेगा प्रशिक्षण appeared first on Local cube.in.

]]>
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए पहाड़ों की प्राकृतिक चुनौतियां अब रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोलेंगी। पर्यटन विभाग ने स्थानीय युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत युवाओं को राफ्टिंग, हिमालयी ग्लेशियर ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, स्नो स्कीइंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों में दक्ष बनाया जाएगा।

जिला योजना 2026-27 के तहत शुरू की जा रही इस पहल में प्रत्येक साहसिक गतिविधि के लिए जिले के 30 युवाओं को शामिल करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण देकर साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को धारचूला के जौलजीबी में काली नदी से होगी। यहां युवाओं को राफ्टिंग गतिविधि में शामिल कराया जाएगा। इसके बाद आगामी महीनों में अन्य साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि जिले की प्राकृतिक संपदा और भौगोलिक परिस्थितियों को स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने का माध्यम बनाया जाए।

गाइड और प्रशिक्षक बनने का मिलेगा अवसर

साहसिक पर्यटन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा भविष्य में गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं तलाश सकेंगे। विभाग का मानना है कि इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे।

पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ अपनी ऊंची पर्वत शृंखलाओं, हिमालयी ग्लेशियरों, नदियों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, स्नो स्कीइंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों की व्यापक संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग की इस पहल से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को पर्यटन कारोबार से जोड़ने में मदद मिल सकती है।

उप निदेशक पर्यटन पिथौरागढ़ अतुल भंडारी ने बताया कि साहसिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

The post पिथौरागढ़ के युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की पहल, राफ्टिंग से लेकर स्नो स्कीइंग तक मिलेगा प्रशिक्षण appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%be/feed/ 0
पिथौरागढ़ में बिजली-पानी संकट से 50 हजार की आबादी परेशान, त्योहारी सीजन में व्यवस्था चरमराई https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/ https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/#respond Mon, 02 Nov 2026 11:15:51 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=123581 पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन के बीच पिथौरागढ़ नगर में बिजली और पानी की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रविवार को जहां लोगों को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, वहीं सोमवार को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे नगर की 50 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। पानी नहीं आने से […]

The post पिथौरागढ़ में बिजली-पानी संकट से 50 हजार की आबादी परेशान, त्योहारी सीजन में व्यवस्था चरमराई appeared first on Local cube.in.

]]>
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन के बीच पिथौरागढ़ नगर में बिजली और पानी की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रविवार को जहां लोगों को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, वहीं सोमवार को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे नगर की 50 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। पानी नहीं आने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ा।

दरअसल, आंवलाघाट पेयजल योजना के लिए बिछाई गई बिजली लाइन में फाल्ट आने से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकी। इस योजना से प्रतिदिन सात से आठ एमएलडी पानी नगर में पहुंचता है, जिससे करीब दो तिहाई आबादी की पेयजल जरूरत पूरी होती है। बिजली लाइन में खराबी के कारण सोमवार को नगर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग घंटों नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे। विभाग से संपर्क करने पर लोगों को बताया गया कि पानी लिफ्ट नहीं होने के कारण आपूर्ति संभव नहीं है। इसके बाद लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ा।

त्योहारी सीजन में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के बाधित होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की अव्यवस्था से उनकी मुश्किलें बढ़ रही हैं।

वहीं, जल संस्थान का कहना है कि आंवलाघाट पेयजल योजना में आई तकनीकी दिक्कत को दूर किया जा रहा है। विभाग ने मंगलवार तक पेयजल आपूर्ति सामान्य करने का दावा किया है।

The post पिथौरागढ़ में बिजली-पानी संकट से 50 हजार की आबादी परेशान, त्योहारी सीजन में व्यवस्था चरमराई appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/pithoragarh/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80/feed/ 0
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0