राष्ट्रीय Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/national/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 11 Jul 2026 11:10:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 राष्ट्रीय Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/national/ 32 32 236804266 Indians Boat Capsize : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीय लोगों की मौत https://www.localcube.in/national/boat-carrying-indian-tourists-capsizes-in-vietnam-15-indians-dead/ https://www.localcube.in/national/boat-carrying-indian-tourists-capsizes-in-vietnam-15-indians-dead/#respond Sat, 11 Jul 2026 11:10:37 +0000 https://page3news.in/?p=74062 हनोई। Indians Boat Capsize : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास बड़ा हादसा हो गया है, जहां भारतीय नाविकों से भरी नाव समुद्र में पलट गई है। हनोई में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डूबे हुए […]

The post Indians Boat Capsize : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीय लोगों की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
हनोई। Indians Boat Capsize : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास बड़ा हादसा हो गया है, जहां भारतीय नाविकों से भरी नाव समुद्र में पलट गई है। हनोई में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

US Iran conflict : ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे

समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि इस घटना में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है।

खोज और बचाव अभियान जारी रहने के बीच भारतीय मिशन (Indians Boat Capsize) ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

दूतावास ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में शनिवार को वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है।”

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपातकालीन स्थिति में पीड़ितों की मदद और जानकारी के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित दूतावास में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

प्रभावित परिवारों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सूचना और सहायता प्रदान करने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी मदद के लिए इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल

The post Indians Boat Capsize : वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीय लोगों की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/boat-carrying-indian-tourists-capsizes-in-vietnam-15-indians-dead/feed/ 0 74062
Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल https://www.localcube.in/national/datia-by-election-uproar-by-narottam-mishras-supporters-in-datia-several-injured-including-the-dm-and-sp-in-stone-pelting/ https://www.localcube.in/national/datia-by-election-uproar-by-narottam-mishras-supporters-in-datia-several-injured-including-the-dm-and-sp-in-stone-pelting/#respond Sat, 11 Jul 2026 05:21:01 +0000 https://page3news.in/?p=74057 भोपाल। Datia By-election :  मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने पर भारी बवाल हो गया है। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें […]

The post Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल appeared first on Local cube.in.

]]>
भोपाल। Datia By-election :  मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने पर भारी बवाल हो गया है। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

PM Modi NZ Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का पोविरी परंपरा से भव्य स्वागत

दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के अनुसार, शुक्रवार शाम से ही 3000 से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने पहले बाजारों को बंद कराने का प्रयास किया और फिर शाम 6 बजे से ही हाईवे पर चक्का जाम करके बैठ गए।

नरोत्तम मिश्रा के हजारों समर्थकों द्वारा NH-44 रोके जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस भीषण जाम का असर दतिया की सीमा से लगे पड़ोसी जिलों पर भी पड़ने लगा।

तड़के 4 बजे पुलिस पर अचानक पथराव (Datia By-election)

एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन की तमाम अपीलों के बावजूद, शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पथराव शुरू कर दिया।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसके बाद उपद्रवियों ने पथराव और तेज कर दिया। इस हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान खुद एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं।

उपद्रवियों को चेतावनी और पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल किया और इलाके में अपना दबदबा बनाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एसपी के मुताबिक, उपद्रवी अब अलग-अलग जगहों पर छिप गए हैं। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि वे या तो खुद आत्मसमर्पण कर दें या शांतिपूर्ण तरीके से वहां से चले जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में चक्का जाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में उद्योग जगत से संवाद, विकास और CSR निवेश पर जोर

The post Datia By-election : दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल, पथराव में DM-SP समेत कई घायल appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/datia-by-election-uproar-by-narottam-mishras-supporters-in-datia-several-injured-including-the-dm-and-sp-in-stone-pelting/feed/ 0 74057
PM Modi NZ Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का पोविरी परंपरा से भव्य स्वागत https://www.localcube.in/national/pm-modis-nz-visit-pm-modi-accorded-a-grand-welcome-with-the-powhiri-tradition-during-his-visit-to-new-zealand/ https://www.localcube.in/national/pm-modis-nz-visit-pm-modi-accorded-a-grand-welcome-with-the-powhiri-tradition-during-his-visit-to-new-zealand/#respond Sat, 11 Jul 2026 04:51:20 +0000 https://page3news.in/?p=74053 PM Modi NZ Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। इस बीच न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार (स्थानीय समय) को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी पोविरी समारोह के साथ स्वागत किया गया। Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में […]

The post PM Modi NZ Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का पोविरी परंपरा से भव्य स्वागत appeared first on Local cube.in.

]]>
PM Modi NZ Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। इस बीच न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार (स्थानीय समय) को ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी पोविरी समारोह के साथ स्वागत किया गया।

Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में उद्योग जगत से संवाद, विकास और CSR निवेश पर जोर

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा,’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक रूप से हार्दिक स्वागत किया गया। उन्हें न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाते हुए पारंपरिक माओरी पोविरी से सम्मानित किया गया।

शनिवार को क्या कार्यक्रम है?

औपचारिक स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापार जगत और खेल जगत की हस्तियों से बातचीत करने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-संबंधों को दर्शाते हुए, प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी भारतीयों की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम ने ए्क्स पर क्या बताया?

शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है।

उन्होंने लिखा, ‘कुछ देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभारी हूं। यह यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में यह न्यूजीलैंड की पहली प्रधानमंत्री यात्रा है।’ प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे गले मिले। यह यात्रा प्रधानमंत्री लक्सन के निमंत्रण पर हो रही है।

मुक्त व्यापार समझौता कब हुआ?

इस साल अप्रैल में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इस यात्रा से व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, प्रधानमंत्री लक्सन की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं ने 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की थी।

Rajpal Yadav Jail : चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

The post PM Modi NZ Visit: न्यूजीलैंड दौरे पर पीएम मोदी का पोविरी परंपरा से भव्य स्वागत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/pm-modis-nz-visit-pm-modi-accorded-a-grand-welcome-with-the-powhiri-tradition-during-his-visit-to-new-zealand/feed/ 0 74053
Monsoon Rains India : यूपी-गुजरात से लेकर उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, चारधाम यात्रा प्रभावित https://www.localcube.in/national/monsoon-rains-in-india-rains-wreak-havoc-from-up-and-gujarat-to-uttarakhand-char-dham-yatra-affected/ https://www.localcube.in/national/monsoon-rains-in-india-rains-wreak-havoc-from-up-and-gujarat-to-uttarakhand-char-dham-yatra-affected/#respond Fri, 10 Jul 2026 05:42:01 +0000 https://page3news.in/?p=74042 नई दिल्ली। Monsoon Rains India : देशभर में मानसून ने भीषण तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग राज्यों से जलभराव, भूस्खलन और घर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, […]

The post Monsoon Rains India : यूपी-गुजरात से लेकर उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, चारधाम यात्रा प्रभावित appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Monsoon Rains India : देशभर में मानसून ने भीषण तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग राज्यों से जलभराव, भूस्खलन और घर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके कारण कई लोगों की जान भी चली गई है।

Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, विपक्ष पर भी साधा निशाना

सिर्फ दिल्ली में गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई। जबकि यूपी में 19 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, 7 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर छह हो गई है।

उत्तराखंड सबसे अधिक प्रभावित

भारी बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में उत्तराखंड (Monsoon Rains India) है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से सड़कें बाधित हो गईं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। 107 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं। जिसके कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है।

उत्तरांखड में आज भी रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी उत्तरांखड के कई जिलों में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में शुक्रवार को 12 वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर किया गया है। उत्तरांखड में 107 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं।

हिमाचल में 75 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार को भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने 100 फुट लंबे लोहे के पुल को डुबो दिया, जिससे कुछ गांव पूरी तरह से कट गए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गुरुवार देर शाम तक बारिश की वजह से 75 सड़कें बंद हो गईं।

यूपी में कम से कम 19 लोगों की मौत

बारिश और व्रजवात के कारण उत्तर प्रदेश में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें इंदिरापुरम के ज्ञानखंड स्थित एक पार्क में वर्षा के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से सोसायटी के एक चौकीदार की जान चली गई।

बुलंदशहर में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि गाजियाबाद में घर के बाहर जल भराव में डूबकर तीन वर्षीय बच्ची और नाले में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पूर्वांचल के चार जिलों में वज्रपात से सात लोगों की मौत हो गई।

राजस्थान में 6 ट्रेनें कैंसिल (Monsoon Rains India)

राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और 6 लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गए। मानसूनी बारिश के कारण राजस्थान में 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई जगहों पर घंटों तक भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

खमीरपुर खुरेजी में जहां 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 160 मिमी वर्षा दर्ज की गई वहीं अन्य कई इलाकों में भी 24 से 30 घंटे के दौरान यह आंकड़ा 100 मिमी से ज्यादा का रहा।

गुजरात में 9 लोगों की मौत

गुजरात में भी लगातार हो रही बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। गुजरात के सूरत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि बाढ़ जैसे हालात के बीच करीब 3,900 लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

महाराष्ट्र का मौसम

अगर बात करें महाराष्ट्र के मौसम की तो रायगढ़ जिले में बाढ़ के दौरान एचपीसीएल के बाटलिंग प्लांट से करीब 3,000 गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए।

वहीं, पुणे में इमारत के मलबे से गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने एक शव निकाला। अब तक नौ लोगों को बचाया गया है। यहां अभी भी छह से सात लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और कई इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार सुबह ऊंची लहरें मुंबई के मरीन ड्राइव से टकराईं।

Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

 

The post Monsoon Rains India : यूपी-गुजरात से लेकर उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, चारधाम यात्रा प्रभावित appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/monsoon-rains-in-india-rains-wreak-havoc-from-up-and-gujarat-to-uttarakhand-char-dham-yatra-affected/feed/ 0 74042
Pune Building Collapse : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 16 लोग फंसे https://www.localcube.in/national/pune-building-collapse-under-construction-building-collapses-in-punes-pimpri-chinchwad-16-people-trapped/ https://www.localcube.in/national/pune-building-collapse-under-construction-building-collapses-in-punes-pimpri-chinchwad-16-people-trapped/#respond Wed, 08 Jul 2026 10:52:47 +0000 https://page3news.in/?p=74025 Pune Building Collapse :  महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद इमरजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंची इसके […]

The post Pune Building Collapse : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 16 लोग फंसे appeared first on Local cube.in.

]]>
Pune Building Collapse :  महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद

इमरजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंची

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं।

इमारत गिरने की क्या वजह?

सीनियर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

उधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र (Pune Building Collapse) में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है।शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में लगातार बारिश होने से लोगों और नौकरीपेशा कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू

The post Pune Building Collapse : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 16 लोग फंसे appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/pune-building-collapse-under-construction-building-collapses-in-punes-pimpri-chinchwad-16-people-trapped/feed/ 0 74025
Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद https://www.localcube.in/national/shopian-encounter-security-forces-gun-down-lashkar-terrorist-in-shopian-weapons-recovered/ https://www.localcube.in/national/shopian-encounter-security-forces-gun-down-lashkar-terrorist-in-shopian-weapons-recovered/#respond Wed, 08 Jul 2026 05:56:59 +0000 https://page3news.in/?p=74022 Shopian Encounter : दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक आतंकवादी मारा गया है। लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर हुआ है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के पास हथियार भी मिले हैं। एक आतंकी की तलाश जारी है। अभी इलाके […]

The post Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद appeared first on Local cube.in.

]]>
Shopian Encounter : दक्षिण कश्मीर के शोपियां इलाके में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक आतंकवादी मारा गया है। लश्कर के टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर हुआ है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। आतंकी के पास हथियार भी मिले हैं। एक आतंकी की तलाश जारी है। अभी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू

न्यूज़ एजेंसी ‘कश्मीर न्यूज़ ऑब्ज़र्वर’ (KNO) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।”

इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद चार दिन पहले यह आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया था। यह रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। मारे गए आतंकवादी की पहचान हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों को 3 जुलाई को मीमंदर इलाके के एक घने बाग में लगे निगरानी कैमरों में देखा गया था। यह क्षेत्र सात गांवों में फैला हुआ है। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए थे, ताकि आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद किया जा सके। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। इनमें जाकिर वर्ष 2024 से लश्कर से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि लतीफ पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जाकिर का नाम पहलगाम हमले में भी था।

Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता

The post Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/shopian-encounter-security-forces-gun-down-lashkar-terrorist-in-shopian-weapons-recovered/feed/ 0 74022
Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत https://www.localcube.in/national/jaipur-truck-accident-speeding-truck-runs-over-several-people-in-jaipur-three-children-killed/ https://www.localcube.in/national/jaipur-truck-accident-speeding-truck-runs-over-several-people-in-jaipur-three-children-killed/#respond Tue, 07 Jul 2026 06:48:06 +0000 https://page3news.in/?p=74013 जयपुर। Jaipur truck accident :  जयपुर में मंगलवार एक सड़क हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास […]

The post Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
जयपुर। Jaipur truck accident :  जयपुर में मंगलवार एक सड़क हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए।

Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रौंद गया ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लोहे की रेलिंग तोड़ दी और सड़क किनारे नाले के पास खड़े बच्चों को कुचल दिया। टक्कर के बाद लोग नाले में गिर गए। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

अभी कुछ दिन पहले जयपुर में ही एक होटल में निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार अचानक गिर गई थी और इसके मलबे में मजदूर दब गए थे। इस हादसे में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 12 लोग घायल हो गए थे।

PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज

The post Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/jaipur-truck-accident-speeding-truck-runs-over-several-people-in-jaipur-three-children-killed/feed/ 0 74013
Shyama Prasad Mookerjee : ‘370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम ने किया याद https://www.localcube.in/national/shyama-prasad-mookerjee-abrogating-article-370-is-a-true-tribute-pm-pays-homage-on-shyama-prasads-birth-anniversary/ https://www.localcube.in/national/shyama-prasad-mookerjee-abrogating-article-370-is-a-true-tribute-pm-pays-homage-on-shyama-prasads-birth-anniversary/#respond Mon, 06 Jul 2026 05:05:39 +0000 https://page3news.in/?p=74005 Shyama Prasad Mookerjee : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे। वहीं, गृहमंत्री […]

The post Shyama Prasad Mookerjee : ‘370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम ने किया याद appeared first on Local cube.in.

]]>
Shyama Prasad Mookerjee : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे। वहीं, गृहमंत्री शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया।

Mumbai Rain : मुंबई की जानलेवा बारिश,कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,’डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने इनोवेशन और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का समर्थन किया। उद्योग मंत्री के तौर पर, उन्होंने औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि पारंपरिक क्षेत्र और लोगों की आजीविका फलती-फूलती रहे।

अनुच्छेद 370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि

बंगाल के अकाल के दौरान उनके मानवीय प्रयासों से मुसीबत में घिरे लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदना झलकती थी। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।’ पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर एक लेख लिखा, जिसमें उनके अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए कामों जैसे वाइस चांसलर, मंत्री, राजनीतिक नेता आदि पर जोर दिया गया। भारत की एकता को मजबूत करने में उनके बेमिसाल प्रयासों को जिक्र किया गया। 2019 में अनुच्छेद 370 और 35(A) को हटाना उनके प्रयासों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

‘प्रसिद्धि के लिए कुछ नहीं किया’

इसके साथ ही, अमित शाह ने अपना वीडियो संदेश भी शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mookerjee) इस राष्ट्र के बहुत बड़े नेताओं में शुमार होते हैं। उन्होंने कभी जीवन में कुछ भी प्रसिद्धि के लिए नहीं किया, मगर जो भी किया उसके दूरगामी परिणाम देश के लिए शुभांकर हुए। आजादी के पहले जब विभाजन हो रहा था, तब पश्चिम बंगाल भारत में रहे, अंग्रेजों के साथ लड़ाई करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सुनिश्चित किया था और इसी के कारण आज पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना।’

कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे गृह मंत्री

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर एक आधिकारिक समारोह के हिस्से लेगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने 2025 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल के राष्ट्रव्यापी समारोह की घोषणा की थी।

PM Modi in Rajasthan : पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, बोले – संकट के समय भारत ने सही फैसले लिए

 

 

The post Shyama Prasad Mookerjee : ‘370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम ने किया याद appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/shyama-prasad-mookerjee-abrogating-article-370-is-a-true-tribute-pm-pays-homage-on-shyama-prasads-birth-anniversary/feed/ 0 74005
Mumbai Rain : मुंबई की जानलेवा बारिश,कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत https://www.localcube.in/national/mumbai-rains-deadly-downpour-falling-trees-and-collapsing-grilles-claim-eight-lives-in-various-accidents/ https://www.localcube.in/national/mumbai-rains-deadly-downpour-falling-trees-and-collapsing-grilles-claim-eight-lives-in-various-accidents/#respond Mon, 06 Jul 2026 04:40:14 +0000 https://page3news.in/?p=74002 Mumbai Rain : मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान […]

The post Mumbai Rain : मुंबई की जानलेवा बारिश,कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
Mumbai Rain : मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना ही नहीं, फुटपाथ पर एक इमारत पर लगी ग्रिल गिरने से भी एक शख्स की मौत हो गई।

PM Modi in Rajasthan : पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, बोले – संकट के समय भारत ने सही फैसले लिए

रविवार की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दक्षिण मुंबई में 51 मिमी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 72 मिमी और 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ गई और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी एक घंटे के लिए रोकना पड़ा।

मुंबई में भरभराकर गिरी चॉल, छह की मौत

मुंबई में रविवार रात भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके (Mumbai Rain) में एक तीन मंजिला चॉल ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत कई एजेंसियों की टीमों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष को शताब्दी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 8:30 बजे मंडाला इलाके में हनुमान मंदिर के पीछे जनता नगर स्थित चॉल नंबर-5 में हुआ।

शख्स पर गिरी ग्रिल

नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के असिस्टेंट कमिश्नर सहदेव येडवे ने बताया, “रविवार शाम करीब 6:30 बजे, दीवार के साथ लगी एक ग्रिल फुटपाथ पर गिर गई। वहां से गुजर रहा एक युवक इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए 2025 का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मालिक ने उसे नजरअंदाज कर दिया।”

पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

एक सप्ताह के भीतर पेड़ गिरने की तीसरी बड़ी घटना में रविवार को कुर्ला इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंदावाला की मौत हो गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12:40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास हुआ। उन्हें मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को गोरेगांव पूर्व (Mumbai Rain) के आरे कॉलोनी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चला रहे 18 वर्षीय युवक की पेड़ की शाखा गिरने से मौत हो गई थी। इससे पहले 30 जून को चेंबूर में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। बीएमसी ने बताया कि उसे पेड़ या शाखाएं गिरने की 203 शिकायतें, शॉर्ट सर्किट की आठ घटनाएं और मकान या दीवार गिरने की 15 शिकायतें मिलीं।

Telegram piracy notice : टेलीग्राम पर केंद्र सख्त, पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

The post Mumbai Rain : मुंबई की जानलेवा बारिश,कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/mumbai-rains-deadly-downpour-falling-trees-and-collapsing-grilles-claim-eight-lives-in-various-accidents/feed/ 0 74002
PM Modi in Rajasthan : पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, बोले – संकट के समय भारत ने सही फैसले लिए https://www.localcube.in/national/pm-modi-in-rajasthan-pm-modi-inaugurated-the-greenfield-refinery-and-stated-that-india-made-the-right-decision-during-a-time-of-crisis/ https://www.localcube.in/national/pm-modi-in-rajasthan-pm-modi-inaugurated-the-greenfield-refinery-and-stated-that-india-made-the-right-decision-during-a-time-of-crisis/#respond Sat, 04 Jul 2026 09:06:38 +0000 https://page3news.in/?p=74000 जोधपुर। PM Modi in Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जfले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है। Telegram piracy notice : टेलीग्राम पर केंद्र सख्त, पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश; 15 […]

The post PM Modi in Rajasthan : पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, बोले – संकट के समय भारत ने सही फैसले लिए appeared first on Local cube.in.

]]>
जोधपुर। PM Modi in Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जfले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि है।

Telegram piracy notice : टेलीग्राम पर केंद्र सख्त, पायरेटेड फिल्में हटाने का आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi in Rajasthan) ने कहा, “आज राजस्थान की इस धरती से मैं देश के एक और सामर्थ्य की चर्चा करूंगा। आप भी देख रहे हैं कि पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है, हर देश त्रस्त है। इस युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया। बड़े-बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं लेकिन 21वीं सदी के इस सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर 21वीं सदी के नए भारत की इच्छाशक्ति और प्रयास भारी पड़े हैं।”

‘संकट के समय भारत ने लिए सही फैसले’

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने हर स्तर पर सही फैसले लिए। संकट का समय रहते सटीक आंकलन किया। प्रभावी रणनीति बनाई। भारत के संसाधनों का संतुलित प्रयोग किया। भारत की डिप्लोमेटिक पावर का सकारात्मक इस्तेमाल किया और तब जाकर भारत सकंट से उबर पाया है।”

‘कुछ ताकतें अफवाह फैला रही थीं’

उन्होंने आगे कहा, “जब सार्वजनिक तौर पर कुछ ताकतें अफवाह और आशंका फैलाने में व्यस्त थी, तब किस स्केल पर दिनरात काम हो रहा था, किस तरह स्थिति को संभाला जा रहा था। वो मेहनत, वो प्रयास, वो धैर्य, नीतिगत और कूटनीतिक स्तर पर उठाया गया एक-एक संवेदनशील कदम कभी न कभी इतिहास लिखेगा। ये सब अभूतपूर्व है।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “बहुत अफवाएं फैलाई गई, लोगों को डराया गया, भड़काया गया, राजनीति के खेल खेले गए लेकिन जिनके इरादे गलत थे, वो सफल नहीं हो पाए। दूर-सुदूर इलाकों में भी छोटी मोटी अड़चनों के अलावा ईंधन सप्लाई में कोई बड़ी चुनौती नहीं आई।”

‘जनता पर नहीं पड़े दिया बोझ’

उन्होंने बताया, “अप्रैल से जून के बीच ही अकेले डीजल-पेट्रोल में 75 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा कंपनियों को सहना पड़ा और इस घाटे को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकारी खजाने से उठाई गई। हमने प्रति लीटर 10 रुपये की एक्साइज ड्यूटी भी कम की और बहुत ज्यादा बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया।”

Eknath Shinde Health : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत

The post PM Modi in Rajasthan : पीएम मोदी ने ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन, बोले – संकट के समय भारत ने सही फैसले लिए appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/pm-modi-in-rajasthan-pm-modi-inaugurated-the-greenfield-refinery-and-stated-that-india-made-the-right-decision-during-a-time-of-crisis/feed/ 0 74000