Business Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/business/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Mon, 27 Apr 2026 11:42:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Business Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/business/ 32 32 236804266 IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री https://www.localcube.in/business/ind-nz-fta-india-new-zealand-free-trade-agreement-signed-100-indian-exports-tax-free/ https://www.localcube.in/business/ind-nz-fta-india-new-zealand-free-trade-agreement-signed-100-indian-exports-tax-free/#respond Mon, 27 Apr 2026 11:42:23 +0000 https://page3news.in/?p=73332 IND-NZ FTA :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में सोमवार को एक नए युग की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो व्यापार, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाला है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष […]

The post IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री appeared first on Local cube.in.

]]>
IND-NZ FTA :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में सोमवार को एक नए युग की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो व्यापार, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाला है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष टॉड मैक्ले की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण समझौते को आधिकारिक रूप दिया गया। यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार में एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत मानी जा रही है।

ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई

रिकॉर्ड समय में समझौता और निर्यातकों को संजीवनी

इस एफटीए की सबसे खास बात इसकी गति रही है। 16 मार्च, 2025 को शुरू हुई बातचीत को रिकॉर्ड नौ महीनों के भीतर संपन्न कर लिया गया। इस समझौते के लागू होने से भारत को सभी टैरिफ उत्पादों पर तत्काल 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी। इसके परिणामस्वरूप, न्यूजीलैंड को होने वाले शत-प्रतिशत भारतीय निर्यात पर अब कोई टैरिफ (सीमा शुल्क) नहीं लगेगा।

वर्तमान में न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) द्वारा भारत से निर्यात किए जाने वाले लगभग 450 उत्पादों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता था। नए समझौते के तहत यह शुल्क खत्म हो जाएगा, जिससे भारतीय कपड़ा और परिधान, चमड़ा उद्योग, टोपी, चीनी मिट्टी के बर्तन (सिरेमिक्स), कालीन, और वाहन तथा उनके पुर्जों के निर्यात को भारी बढ़ावा मिलेगा। इसके एवज में, भारत ने भी न्यूजीलैंड से आने वाले 95 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ में छूट दी है या उसे कम कर दिया है।

विदेशी निवेश और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा

व्यापार सुगमता के साथ-साथ इस एफटीए का एक प्रमुख स्तंभ विदेशी निवेश है। समझौते के तहत, न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह निवेश यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) द्वारा भारत के साथ किए गए समझौते में प्रस्तावित 100 अरब डॉलर के निवेश ढांचे की तर्ज पर ही है।

वहीं, एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम के तहत, भारत ने अपने संवेदनशील घरेलू कृषि और डेयरी सेक्टर को इस एफटीए के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा है। दूध, क्रीम, मट्ठा, दही और पनीर जैसे सभी डेयरी उत्पादों के साथ-साथ अन्य कृषि उत्पादों पर आयात छूट नहीं दी गई है, जिससे भारतीय किसानों और स्थानीय डेयरी उद्योग के हितों की रक्षा सुनिश्चित हुई है।

छात्रों और पेशेवरों के लिए खुलेंगे नए दरवाजे

आर्थिक मोर्चे के अलावा, यह एफटीए वर्किंग प्रोफेशनल्स और छात्रों की आवाजाही (मोबिलिटी) के लिए गेम-चेंजर साबित होगा:

छात्रों को राहत: न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) ने वैश्विक स्तर पर पहली बार किसी देश के साथ छात्र आवाजाही और अध्ययन के बाद कार्य वीजा (पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा) से जुड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अब भारतीय छात्र पढ़ाई के दौरान प्रति सप्ताह 20 घंटे तक काम कर सकेंगे और उन्हें एक्सटेंडेड पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा का लाभ मिलेगा।

कुशल पेशेवरों को अवसर: उच्च वेतन वाले रोजगार चाहने वाले स्किल-युक्त भारतीय पेशेवरों के लिए 5,000 अस्थायी रोजगार वीजा का विशेष कोटा निर्धारित किया गया है। इसके जरिए पेशेवर तीन साल तक न्यूजीलैंड में रहकर नौकरी कर सकेंगे।

वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम: इस समझौते के तहत एक विशेष वर्किंग हॉलिडे वीजा कार्यक्रम भी लाया गया है, जिसमें प्रतिवर्ष 1,000 युवा भारतीय 12 महीने के लिए न्यूजीलैंड में मल्टीपल एंट्री कर सकेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड (IND-NZ FTA) के बीच हुआ यह मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए अवसर पैदा करता है। एक ओर जहा भारत के निर्यातकों और कुशल कार्यबल को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं न्यूजीलैंड को एक विशाल और उभरते हुए बाजार तक आसान पहुंच मिलेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों (जैसे डेयरी) को सुरक्षित रखते हुए विदेशी निवेश आकर्षित करने की यह नीति, भविष्य में भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्थापित करेगी।

ED Raid : ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई

The post IND-NZ FTA : भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर,100% भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/business/ind-nz-fta-india-new-zealand-free-trade-agreement-signed-100-indian-exports-tax-free/feed/ 0 73332
Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर https://www.localcube.in/business/gold-price-today-gold-prices-rise-sharply-price-at-all-time-high/ https://www.localcube.in/business/gold-price-today-gold-prices-rise-sharply-price-at-all-time-high/#respond Mon, 06 Oct 2025 05:39:20 +0000 https://page3news.in/?p=71123 नई दिल्ली। Gold Price Today : कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में तूफानी तेजी (Gold Price Hike) देखने को मिली है। आज 6 अक्टूबर को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई (Gold All Time High) पर पहुंच गई है। सुबह 9.34 बजे सोने के दाम (Gold Price Today) में 1339 रुपये प्रति 10 ग्राम की […]

The post Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Gold Price Today : कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में तूफानी तेजी (Gold Price Hike) देखने को मिली है। आज 6 अक्टूबर को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई (Gold All Time High) पर पहुंच गई है। सुबह 9.34 बजे सोने के दाम (Gold Price Today) में 1339 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है।

Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप

1 किलो चांदी में सुबह 9.35 बजे 1814 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।

सुबह 9.40 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 119,556 रुपये चल रही है। इसमें 1443 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 118,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 119,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 147,565 रुपये प्रति 1 किलो चल रहा है। इसमें 1821 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,627 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 147,700 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत

पटना ₹119,300 ₹147,280
जयपुर ₹119,340 ₹147,340
कानपुर ₹119,390 ₹147,400
लखनऊ ₹119,390 ₹147,400
भोपाल ₹119,490 ₹147,510
इंदौर ₹119,490 ₹147,510
चंडीगढ़ ₹119,360 ₹147,330
रायपुर ₹119,310 ₹147,280

Sub junior national basketball championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

The post Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/business/gold-price-today-gold-prices-rise-sharply-price-at-all-time-high/feed/ 0 71123
RBI MPC Announcements : आरबीआई ने 5.5% पर बरकरार रखी रेपो रेट https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent/ https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent/#respond Wed, 01 Oct 2025 06:29:07 +0000 https://uknews.co.in/?p=84014 RBI MPC Announcements : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति […]

The post RBI MPC Announcements : आरबीआई ने 5.5% पर बरकरार रखी रेपो रेट appeared first on Local cube.in.

]]>
RBI MPC Announcements : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति और मौद्रिक नरमी से आर्थिक वृद्धि की संभावना मजबूत बनी हुई है।

ED Raid: फेमा जांच के तहत रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ महाराष्ट्र में छापेमारी

आरबीआई गवर्नर बोले- जीएसटी में सुधारों से महंगाई पर पड़ेगा असर
आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसलों का एलान करते हुए कहा कि जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से महंगाई पर मजबूत असर पड़ेगा। इसके साथ ही साथ ही उपभोग और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि एमपीसी ने मौद्रिक नीति रुख को ‘तटस्थ’ पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

टैरिफ के कारण दूसरी छमाही में थम सकती है विकास दर

अक्तूबर महीने की एमपीसी बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियां गतिमान बनी रहेंगी। हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि टैरिफ संबंधी घटनाक्रम से इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में विकास दर में कमी आ सकती है। मल्होत्रा ने बताया कि जीएसटी और अन्य सुधार आर्थिक विकास पर बाहरी कारकों के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देंगे। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मजबूत रेमिटेंस के कारण जारी वित्त वर्ष में चालू खाता घाटा टिकाऊ रहने की उम्मीद है।

नीतिगत दरों में फरवरी 2025 से 100 आधार अंकों की हुई कटौती

फरवरी 2025 से आरबीआई नीतिगत दरों में 100 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। जून में अपनी पिछली नीति समीक्षा में, उसने रेपो दर को 50 आधार अंकों की कटौती करके 5.5 प्रतिशत कर दिया था। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।

एमपीसी की सिफारिश के आधार पर, आरबीआई ने खुदरा मुद्रास्फीति में कमी के बीच फरवरी और अप्रैल में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की तथा जून में 50 आधार अंकों की कटौती की। इस साल फरवरी से खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे चल रही है। खाद्य कीमतों में कमी और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण अगस्त में यह छह साल के निचले स्तर 2.07 प्रतिशत पर आ गई।

Bihar Polls 2025: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

The post RBI MPC Announcements : आरबीआई ने 5.5% पर बरकरार रखी रेपो रेट appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent/feed/ 0 84014
RBI MPC Announcements : आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent-2/ https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent-2/#respond Wed, 01 Oct 2025 06:13:23 +0000 https://page3news.in/?p=71064 RBI MPC Announcements : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति […]

The post RBI MPC Announcements : आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा appeared first on Local cube.in.

]]>
RBI MPC Announcements : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.5% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि अनुकूल मानसून, कम मुद्रास्फीति और मौद्रिक नरमी से आर्थिक वृद्धि की संभावना मजबूत बनी हुई है।

ED Raid : रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी

आरबीआई गवर्नर बोले- जीएसटी में सुधारों से महंगाई पर पड़ेगा असर

आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसलों का एलान करते हुए कहा कि जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से महंगाई पर मजबूत असर पड़ेगा। इसके साथ ही साथ ही उपभोग और विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि एमपीसी ने मौद्रिक नीति रुख को ‘तटस्थ’ पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

टैरिफ के कारण दूसरी छमाही में थम सकती है विकास दर

अक्तूबर महीने की एमपीसी बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियां गतिमान बनी रहेंगी। हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि टैरिफ संबंधी घटनाक्रम से इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में विकास दर में कमी आ सकती है। मल्होत्रा ने बताया कि जीएसटी और अन्य सुधार आर्थिक विकास पर बाहरी कारकों के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देंगे। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मजबूत रेमिटेंस के कारण जारी वित्त वर्ष में चालू खाता घाटा टिकाऊ रहने की उम्मीद है।

नीतिगत दरों में फरवरी 2025 से 100 आधार अंकों की हुई कटौती

फरवरी 2025 से आरबीआई नीतिगत दरों में 100 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। जून में अपनी पिछली नीति समीक्षा में, उसने रेपो दर को 50 आधार अंकों की कटौती करके 5.5 प्रतिशत कर दिया था। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।

एमपीसी की सिफारिश के आधार पर, आरबीआई ने खुदरा मुद्रास्फीति में कमी के बीच फरवरी और अप्रैल में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की तथा जून में 50 आधार अंकों की कटौती की। इस साल फरवरी से खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत से नीचे चल रही है। खाद्य कीमतों में कमी और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण अगस्त में यह छह साल के निचले स्तर 2.07 प्रतिशत पर आ गई।

Bihar Polls 2025: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

The post RBI MPC Announcements : आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/business/rbi-mpc-announcements-rbi-mpc-keeps-repo-rate-steady-at-5-5-percent-2/feed/ 0 71064