Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहेमवती नंदन बहुगुणा की 106 वीं जयंती

हेमवती नंदन बहुगुणा की 106 वीं जयंती

 dipr

पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 106 वीं जयंती पर राजपुर रोड स्थित एमडीडीए परिसर पर लगी उनकी मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित भाजपा के नेताओं ने माल्यार्पण कर याद किया गया।

 

जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवंती नंदन बहुगुणा ने अपने कार्यकाल में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए थे। उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण बीता फिर भी वे हिमालय की तरह अडिग रहे। आज हम सभी प्रदेशवासी उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं वह हमेशा हमारे दिल में रहेंगे

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

वहीं हेमवंती नंदन बहुगुणा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा की किसी भी जनसेवक के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होती है कि वह जब ना रहे तो लोग उन्हें याद रखें उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और तमाम भाजपा के नेताओं ने उन्हें याद किया यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है हम सभी को ऐसे व्यक्ति से प्रेरणा मिलती है जिनका जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है।

विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments