Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडयमुनोत्री धाम का निरीक्षण, डीएम ने दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश

यमुनोत्री धाम का निरीक्षण, डीएम ने दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश

 dipr

चारधाम यात्रा तैयारियों के लिए किए गए निर्माण और मरम्मत कार्यों तथा यात्रा संचालन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं को चाक–चौबंद रखने के क्रम में आज जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दूसरे दिन यमुनोत्री धाम क्षेत्र का दौरा कर यहां पूरे किए जा चुके कार्यों का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण किए गए सभी कार्यों को बेहतर तरीके से कार्यान्वित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने तथा यात्रा का स्वरूप अधिक बेहतर व व्यापक बनाने के लिए कार्य करे जिससे चारधाम श्रद्धालु को यहां से बेहतर एवं अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो।

जिलाधिकारी ने घोडे़-खच्चरों, डंडी-कंडी के लिए बनाए गए प्रीपेड काउंटर का जायजा लिया और इसके बेहतर संचालन के लिए तथा निर्धारित दरों और रोटेशन की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निर्देशित किया। घोड़े –खच्चरों की टिन शेड, उनके पीने के पानी तथा सफाई व्यवस्था आदि से संबंधित सभी तैयारियों को परखा। जिला पंचायत द्वारा पार्किंग, प्रीपेड काउंटर व अन्य जगह बनाए गए स्मार्ट टॉयलेट का निरीक्षण किया और इनकी स्वच्छता के लिए सभी प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाने तथा पानी की सप्लाई भी निरन्तर बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा जानकीचट्टी में बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण किया और यात्रा काल में इसके बेहतर संचालन के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों को गीले ,सूखे और ठोस कूड़े को पृथक करने के साथ ही सफाई कर्मचारियों की उपयुक्त संख्या और बेहतर कूड़ा प्रबंधन लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Reported by: Gopal Nautiyal

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments