Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडजन को हुई समस्या तो नपेंगे जिम्मेदारः डीएम

जन को हुई समस्या तो नपेंगे जिम्मेदारः डीएम

 dipr

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प के तहत जिलाधिकारी सविन बंसल हर सोमवार को जन सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में हुई जन सुनवाई में जिले भर से आए 137 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने एक-एक कर सभी मामलों को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

इस दौरान विभिन्न समस्याएं सामने आईं, जैसे भूमि पर अवैध कब्जा, सड़क, शिक्षा, पेयजल, रोजगार, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण आदि। डीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई महिलाओं और दिव्यांगों को रोजगार, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देने के आदेश दिए गए।

डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, जोहड़ी गांव, शास्त्री नगर, चन्दर रोड, नकरौंदा, तुनवाला और अन्य क्षेत्रों की शिकायतों पर भी गंभीरता से संज्ञान लिया गया। कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन की यह जन सुनवाई न सिर्फ समस्याओं को सुनने, बल्कि त्वरित समाधान देने की दिशा में एक प्रभावी पहल बनती जा रही है।

Reported By: Shiv Narayan

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments