Tuesday, October 13, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडरामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल से किया निष्कासित

रामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल से किया निष्कासित

 dipr

मायाकुंड स्थित रामानंद संत आश्रम में विरक्त वैष्णव मंडल समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के रामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल ऋषिकेश एवं श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार से निष्कासित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार एवं ऋषिकेश के वैष्णव स्थानों की महान्ताई मंडल को आवेदन के उपरांत ही संपादित होती है। परंतु रामेश्वर दास ने हरिद्वार, ऋषिकेश के संतो में विघटन उत्पन्न करते हुए परंपरागत मंडल को आवेदन दिए बिना किसी तीसरे अमान्य मंडल के साथ मिलकर स्थान पर अयोग्य व्यक्ति को महंत बनाने का कुप्रयास किया।
मंडल ने श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार से विचार विमर्श कर के सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रामेश्वर दास के साथ व्यवहार समाप्त करते हुए मंडल से निष्कासित किया जाता है। आज से हरिद्वार, ऋषिकेश के वैष्णव स्थानों से कोई भी संत महंत एवं अभ्यागत साधु निमंत्रण पर रामेश्वर दास के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे एवं हरिद्वार, ऋषिकेश के वैष्णव स्थानधारी रामेश्वर दास को अपने किसी भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे।

मंडल के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि यदि रामेश्वर दास ने विरक्त वैष्णव मंडल की अनुमति के बिना किसी अयोग्य व्यक्ति को स्थान का उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास किया तो हनुमान मंदिर की सम्पत्ति के संरक्षण के लिए रामेश्वर दास को महंत पद से विमुक्त किया जाएगा एवं रामानंद संप्रदाय के किसी योग्य विरक्त संत को महंत नियुक्त किया जाएगा।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments