Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडपुलिस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

पुलिस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

 dipr

पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय पुलिस संगोष्ठी के अवसर पर देर रात तक लगभग तीन घण्टे से अधिक चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और इस दौरान पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी एसपी-एसएसपी से उनके विभाग की स्थिति का अपडेट लिया। यहां कानून व्यवस्था के साथ में साइबर क्राइम के मसले को लेकर चर्चा हुई साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा की सुरक्षा के साथ में कावड़ यात्रा और 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर के भी चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही है आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर साथ ही किस तरह से और बेहतर काम किया जा सकता है इसको लेकर भी चर्चा हुई ।

आपको बता दे कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड पुलिस का एक 18 सदस्य दल वहां गया था पुलिस दल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेजेंटेशन दिया है कि किस तरह से आगामी कुंभ मेले की तैयारी की जानी है ।

 

पुष्कर सिंह धामी , मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 

 दीपम सेठ , पुलिस महानिदेशक , उत्तराखंड

 

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments