Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधउत्तरकाशी: 628 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी: 628 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 dipr

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस टीम द्वारा नशे पर कार्रवाई करते हुये गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सालंग गांव जाने वाले पैदल रास्ते से ह्रदय राणा नाम के एक युवक को 628 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिए यात्रा सीजन के दौरान घोडा-खच्चर संचालकों/श्रमिकों को बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- ह्रदय राणा पुत्र कृपाल राणा निवासी ग्राम सुक्खी, थाना हर्षिल उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।
बरामद माल- 628 ग्राम चरस (कीमत करीब 1.2 लाख रु0)

 

Reported By: Gopal Nautiyal

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments