Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडविकसित उत्तराखंड की ओर संकल्पबद्ध यात्रा

विकसित उत्तराखंड की ओर संकल्पबद्ध यात्रा

 dipr

ब्यूरो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “ओहो हिल यात्रा” के चौथे संस्करण “रजत से स्वर्ण की ओर” के समापन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए छात्रों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4% की कमी लाकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ा है।

‘एक जनपद, दो उत्पाद’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘नई पर्यटन नीति’, ‘सौर स्वरोजगार योजना’ जैसे कार्यक्रमों ने स्थानीय आजीविका और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है।

उत्तराखंड को नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में देश में पहला स्थान मिला है, जबकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और स्टार्टअप रैंकिंग में भी राज्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू कर, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण, लव जिहाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाकर उत्तराखंड ने एक आदर्श राज्य के रूप में खुद को स्थापित किया है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नवाचार के साथ आगे बढ़ें, केवल नौकरी खोजें नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड और इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना कर रही है।

कार्यक्रम में ओहो रेडियो टीम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “हिल यात्रा” जैसी पहलें युवाओं को ज्ञान और प्रेरणा देकर राज्य के भविष्य निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

“विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ उत्तराखंड अब विकल्प नहीं, बल्कि विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments