Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: कूड़े में लगी आग से दो कारें जलकर राख, बड़ा हादसा...

हरिद्वार: कूड़े में लगी आग से दो कारें जलकर राख, बड़ा हादसा टला

हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते पास खड़ी दो कारों को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कारें पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थीं।

घटना के वक्त मौके पर खड़ी कई अन्य गाड़ियों को समय रहते हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments