Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
HomeअपराधLUCC के खिलाफ कार्रवाई और संपत्ति की तस्दीक

LUCC के खिलाफ कार्रवाई और संपत्ति की तस्दीक

 dipr

ब्यूरो:  उत्तराखण्ड राज्य में Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) के खिलाफ विभिन्न जनपदों में कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में अभियुक्तों ने आम जनमानस को प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई और बाद में उसे गबन कर लिया। एक मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और उनके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में भेजा गया है। यह जांच सीबीसीआईडी द्वारा की जा रही है।

सम्पत्ति से संबंधित कार्यवाही में, सीबीसीआईडी ने अभियुक्तों की संपत्तियों की तस्दीक की है और इन्हें खुर्द-बुर्द या विक्रय से रोकने के लिए स्थानीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा, अन्य संपत्तियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु आयुक्त गढ़वाल और आयुक्त कुमाऊं मंडल से भी पत्राचार किया गया है। संपत्तियों की जानकारी मिलने के बाद, उन्हें सीज या नीलाम करने की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अन्य कार्यवाहियां:

▪️अभियुक्तगणों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) तथा Blue Corner Notice जारी कराए गए हैं।

▪️LUCC के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी एवं उत्तराखण्ड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी, उत्तराखण्ड से पत्राचार किया गया है।

▪️अभियुक्तगणों के पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया गया है।

▪️LUCC से संबंधित अभियोगों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं तथा उन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

▪️LUCC से संबंधित सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments