Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडदुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी संबद्ध किया।

दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी संबद्ध किया।

 dipr

दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी, चमोली को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यालय आबकारी आयुक्त नियुक्त।

देहरादून। शराब के ठेके के आवंटन को लेकर डीएम चमोली तिवारी व आबकारी अधिकारी त्रिपाठी की जंग में शासन ने कदम उठा ही लिया।

आबकारी के प्रमुख सचिव ने आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी को निलंबित न करते हुए तत्काल आबकारी आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया।

 

हालांकि, दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने डीएम पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए तबादले की मांग की थी। अब नये आदेश के बाद चमोली जिले के आबकारी अधिकारी देहरादून के आबकारी आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

 

इस विवाद के बाद आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी भी कठघरे में खड़े हैं। डीएम संदीप तिवारी को बायपास कर सीधे दो ठेकों में आवंटन कर देने के बाद सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे थे।

 

Reported by: Rajesh Kumar

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments