Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ के पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप

केदारनाथ के पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप

 dipr
 dipr

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केदारनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रपुर गांव में जबरदस्ती गोचर की भूमि पर 220 / 33 केवी उप संस्थान का निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर गांव में आज भी 200 से ऊपर परिवार रहते हैं जिनके पास करीब 500 से ज्यादा पशुधन है। इस गांव में यही एक गोचर भूमि है जिस पर भी निर्माण कार्य हो जाने पर गोचर के लिए कोई भूमि नहीं बचेगी। यही कारण है कि गांव के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं।

 

मनोज रावत, पूर्व विधायक कांग्रेस

 

वहीं केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है और उन्होंने भी गांव वालों से मिलकर के उनकी समस्याओं को जाना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव वालों को बताया है कि अभी यह मामला कोर्ट में है और कोर्ट का फैसला आने के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई होगी।

 आशा नौटियाल, विधायक भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments