Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधबड़कोट पुलिस ने स्मैक तस्करी में शामिल शातिर महिला को किया गिरफ्तार

बड़कोट पुलिस ने स्मैक तस्करी में शामिल शातिर महिला को किया गिरफ्तार

 dipr

पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल के निर्देश पर उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में बड़कोट पुलिस ने 16 जनवरी 2025 को सीकू उर्फ सिकेंदर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यमुना घाटी में नवयुवकों तक स्मैक की आपूर्ति एक महिला, मेराज उर्फ भाभी के द्वारा की जाती थी, जो देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रहती हैं।

मेराज उर्फ मेहराज पहले भी स्मैक और चरस के मामलों में जेल जा चुकी हैं और इस बार भी वह यमुना घाटी के युवाओं को स्मैक सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने कड़ी मेहनत और अनुसंधान के बाद, 30 मार्च 2025 को मेराज उर्फ मेहराज को देहरादून के खुशहालपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस मामले में और विस्तार से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन-कौन व्यक्ति स्मैक खरीदते थे और अन्य आरोपी कौन हैं। बड़कोट पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है।

Reported By: Gopal Nautiyal

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments