Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडतमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंची कक्षा में छात्रा

तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंची कक्षा में छात्रा

 dipr

लक्सर के किसान इंटर कॉलेज में गृह परीक्षा के दौरान कक्षा 11 की छात्रा बीते दिन तमंचा लेकर परीक्षा देने पहुंच गई।
चेकिंग के दौरान उसके पास से तमंचा मिलने पर हड़कंप मच गया आनन फानन में सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौर तलब है कि उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों में चल रही गृह परीक्षाओं में शनिवार को कवि इंटर कॉलेज लक्सर में कक्षा 11 के कला वर्ग में समाजशास्त्र की परीक्षा थी इस दौरान विद्यालय में नकल रोकने के लिए गठित अतिरिक्त सचल में शामिल शिक्षक प्रमोद कुमार गोविंद अनुज पांडे और कृष्ण चंद शेखर विद्यालय के कक्ष संख्या 32 में पहुंचे तलाशी के दौरान एक छात्रा के पास से तमंचा बरामद हुआ प्रधानाचार्य के सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के सूचना देने पर उसके परिजन भी कोतवाली पहुंच गए कॉलेज के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार की ओर से मामले में तहरीर दी गई एसपी देहात शेखर चंद ने बताया कि छात्रा नाबालिग है मामला दर्ज करने के बाद छात्रा को परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

शेखर चंद ASP हरिद्वार

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments