Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडअवैध मदरसों पर कार्रवाई का समर्थन

अवैध मदरसों पर कार्रवाई का समर्थन

 dipr

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश भर में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर शाम्भवी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार को इस मुहिम को सख्ती से जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे आतंकवाद की जननी बन रहे हैं और इन पर समय रहते रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि इस बार यह कार्रवाई अधूरी न रहे और इसका हाल पहले की गई वेरिफिकेशन ड्राइव की तरह न हो, जो बीच में ही छोड़ दी गई थी।उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अब इस्लामिक पार्टी बन गई है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेता हरीश रावत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका खुद का पैर कब्र में है, लेकिन वे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त हैं और प्रदेश के भविष्य के खतरों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सभी अवैध मदरसों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जाए।

देखे वीडियो:

स्वामी आनंद स्वरूप, परमाध्यक्ष, शाम्भवी आश्रम

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments