Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडश्री गुरु राम राय जी दरबार साहिब में नगर परिक्रमा का आयोजन,...

श्री गुरु राम राय जी दरबार साहिब में नगर परिक्रमा का आयोजन, संगत की विदाई

 dipr

श्री गुरु राम राय जी दरबार साहिब जी के सज्जादानशीन श्री महन्त देवेन्द्र दास महाराज जी की अगुवाई में संगत द्वारा नगर परिक्रमा का स्वागत किया और देश व प्रदेश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की…

उत्तराखंड के प्रेम सद्भावना और सौहार्द पूर्ण ऐतिहासिक झंडा मेला में देस परदेस के कोने कोने से आइ हुई संगत की आज विदाई हो जायेगी, नगर परिक्रमा मे श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज घंटाघर पर महाराज जी का बड़ी स्वागत माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आई हुई संगतों पर पुष्प वर्षा कर सबका ध्यान आकर्षित किया, पुष्प वर्षा और गुरु महाराज जी के जयकारों से गुंजायमान वातावरण बहुत ही भावविभोर हो गया और संगत गुरु महाराज जी के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि महाराज जी ने सहज भाव से समिति का स्वगत स्विकार किया और सबको आशिर्वाद देकर अपना स्नेह वात्सल्य प्रकट किया…

इसके उपरांत समिति ने सहारनपुर चौक पर संगत के लिए बोतल बंद ठंडे पीने के पानी की भी सेवा दी इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, सुरेश माटा (माटा इवैनट आर्गनाइजर) आयुष जैन, गौरव जैन, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा ने अपनी सेवाएं दी..

 

Reported By: Shiv Narayan

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments