Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडडीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए...

डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए अपनी प्राथमिकता बतायी

 dipr

हल्द्वानी

लंबे समय तक राज्य के एसडीआरएफ का कुशलता पूर्वक नेतृत्व कर रही रिद्धिम अग्रवाल को डीआईजी कुमाऊं बनाया गया है।
डीआईजी कुमाऊं का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होकर रिद्धिम अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

उन्होंने कहा कि उनके लिए मैन्युअल पुलिसिंग, साइबर क्राइम, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे कई गंभीर चुनौतियां हैं। इसके अलावा पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को लेकर यातायात व्यवस्था भी किसी चुनौती से काम नहीं है।
उन्होंने कहा की रेंज के सभी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके बेहतर पुलिसिंग करते हुए अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु करने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फरियादियों से बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की काउंसलिंग और थाने चौकियों से शिकायत कर्ताओं को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

देखे वीडियो:

 

रिद्धिम अग्रवाल डीआईजी कुमाऊं

 

Reported By: Rajesh Kumar

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments