Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडIG कुमाऊं योगेंद्र रावत का भावनात्मक विदाई समारोह

IG कुमाऊं योगेंद्र रावत का भावनात्मक विदाई समारोह

 dipr

हल्द्वानी

कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी योगेंद्र रावत के तबादले के बाद हल्द्वानी कोतवाली सभागार में एक भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईजी योगेंद्र रावत के साथ बिताए गए यादगार पलों और उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को साझा किया।आईजी योगेंद्र रावत का स्थानांतरण आईजी कार्मिक के रूप में हुआ है, जहां वह अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके मार्गदर्शन और कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि रावत के नेतृत्व में कुमाऊं क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रही और पुलिसकर्मियों को टीम भावना से काम करने की प्रेरणा मिली अपने विदाई संबोधन में योगेंद्र रावत ने कहा, “कुमाऊं की धरती से जो प्यार और सहयोग मिला, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। यह टीम मेरे परिवार जैसी है और मैं आशा करता हूं कि पुलिस बल इसी तरह ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करता रहेगा।”

देखे वीडियो:

 

Reported By: Rajesh Kumar

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments