Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहनुमान जी की कृपा हुई चैंपियन प्रणव सिंह पर

हनुमान जी की कृपा हुई चैंपियन प्रणव सिंह पर

 dipr

देहरादून

बीते मंगलवार का दिन चैंपियन प्रणव सिंह के लिए भाग्यशाली दिन रहा ।

हरिद्वार कोर्ट ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बड़ी राहत दी है।

उनके वकील ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर किया था , जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैंपियन प्रणव सिंह को जमानत दे दी।

कोर्ट का फैसला आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थक खुश हो कर बोलने लगे कि हनुमान जी की कृपा से जमानत हुई है।

गौर तलब है कि 26 जनवरी 2025 को चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिन दहाड़े कई राउंड फायरिंग की थी।जिसके बाद 27 जनवरी को उन्हें पांच अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर के जेल भेजा गया था। फिर 15 फरवरी को जेल में तबीयत बिगड़ने पर चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह अब तक भर्ती हैं।

एक महीना बीत जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग उनकी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया है।
अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है।

देखे वीडियो:

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा किया जाएगा।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments