Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeअपराधभाजपा पार्षद पर महिला/ नाबालिग से अश्लील हरकत करने पर मुकदमा दर्ज

भाजपा पार्षद पर महिला/ नाबालिग से अश्लील हरकत करने पर मुकदमा दर्ज

 dipr

ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर भाजपा पार्षद सहित एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग और हाल जनपथ रोड ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा कि ट्रांजिट कैंप शिवनगर निवासी पार्षद शिवकुमार गंगवार की पत्नी उसकी सहेली है और 14 मार्च की शाम चार बजे वह अपने साथी किराएदार 17 वर्षीय किशोरी के साथ पार्षद की पत्नी से होली मिलने गई थी। होली मिलने के बाद जब वह घर को वापस आने लगे तो पार्षद भी उसी समय पहुंच गए।

और इस दौरान पार्षद शिवकुमार गंगवार उनसे अश्लील हरकत करने लगा। साथ ही छेड़छाड़ कर अभद्रता की थी। उसके विरोध करने पर पार्षद और उसकी पत्नी ने उनसे गाली गलौज कर मोबाइल छीन लिया। साथ ही उससे मारपीट भी की थी।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पार्षद और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की मांग की थी।

इस बारे में उधम सिंह नगर एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पार्षद शिवकुमार गंगवार और एक महिला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अब आगे की कार्यवाही की जायेगी।

देखे वीडियो:

निहारिका तोमर, एसपी क्राइम, उधमसिंहनगर

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments