Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून में सीएचओ संघ का अधिवेशन, 1579 आरोग्य मंदिरों की घोषणा

देहरादून में सीएचओ संघ का अधिवेशन, 1579 आरोग्य मंदिरों की घोषणा

 dipr

देहरादून के रिंग रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ उत्तराखंड के पहले अधिवेशन का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 1579 आरोग्य मंदिर हैं। सीएचओ के साथ ऐसे केंद्र में एएनएम, आशा और योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। साथ ही, हर गांव में स्वास्थ्य चौपाल लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले बुखार की एक गोली के लिए आमजन को लंबी दौड़ लगानी पड़ती थी, अब 1500 सीएचओ की तैनाती से यह समस्या खत्म हो गई है। उत्तराखंड के गांवों में 12 तरह की सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मार्च तक विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 1500 नर्सिंग अधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।

डॉ.धन सिंह रावत,स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments