Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहोली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, खूब उड़ाया रंग गुलाल

होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, खूब उड़ाया रंग गुलाल

 dipr

देहरादून नगर निगम परिसर में होली अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे।
होली अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब होली खेली। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। दोनों होली के गीतों पर खूब थिरके। नगर निगम परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री औऱ विधायक भी शामिल हुए। इस अवसर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया।

प्रदेशभर में आज होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तमाम मंत्री-विधायक इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। होली मिलन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज देखने को मिला।

होली मिलन कार्यक्रम में वह झूमने नाचते नजर आए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी

बता दें, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

 

Reported By: Shiv Narayan

 

 

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments