Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडरुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा का मीडियाकर्मियों से मिलना विफल, बहिष्कार जारी

रुड़की में विधायक प्रदीप बत्रा का मीडियाकर्मियों से मिलना विफल, बहिष्कार जारी

 dipr

रुड़की में नगरनिगम बैठक में पत्रकारों से धक्का मुक्की प्रकरण पर आज विधायक प्रदीप बत्रा मिठाई लेकर रुड़की में मीडियाकर्मियों के बीच पहुंचे लेकिन मेयर को साथ नहीं लाने और स्पष्ट रूप से खेद नहीं प्रकट करने से बात नहीं बनी।
पत्रकारों ने विवाद के बाद से ही विधायक और मेयर के विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी हुई है और मेयर व विधायक के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया हुआ है। मीडियाकर्मियों का कहना है कि जबतक दोनों अपने आचरण पर मीडियाकर्मियों के बीच आकर क्षमा प्रार्थना नहीं करते तबतक उनका बहिष्कार जारी रहेगा।

प्रेस क्लब पर विधायक प्रदीप बत्रा बिना मेयर अनीता अग्रवाल के पहुंचे और सबसे पहले पत्रकारों से सवाल करते हुए धक्के की परिभाषा पूछने लगे। वहीं विधायक ने यह भी कहा कि पत्रकार उन्हें दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में पत्रकार बैठक में जायेंगे लेकिन वह नहीं जायेंगे। विधायक ने मेयर से भी पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनसे उनका कोई लेना देना नहीं है। कुल मिलाकर मीडिया कर्मी उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए और मामला फिर वहीं आ गया जहां से शुरू हुआ था।
पत्रकारों ने मेयर और विधायक के खिलाफ बहिष्कार जारी रखने की बात कही है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments