Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 dipr

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 126 पदों पर चयन के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत पंचायतों को सशक्त बनाने में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने की अपील की। मंत्री ने पंचायतों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया, जैसे पंचायत भवनों का निर्माण और ई-गवर्नेस की दिशा में ऑनलाइन सेवाएं। साथ ही, पंचायतों में कम्प्यूटरीकरण और विकास योजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है।

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून, भू-कानून और समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments