Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयCDS अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

CDS अनिल चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री से हुई cds अनिल चौहान की मुलाकात को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि यह बेहद सौभाग्य की बात है कि देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत भी उत्तराखंड से थे और दूसरे सीडीएस अनिल चौहान भी उत्तराखंड से हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भी बड़ी उपलब्धि है कि यह दोनों पौड़ी जिले से हैं।

मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से हुई सीडीएस की मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मई के महीने में सीडीएस अनिल चौहान के पौड़ी जनपद में मौजूद गांव में सरकार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीडीएस के गांव में होने वाले मई महीने के कार्यक्रम को लेकर के मुख्यमंत्री और सीड्स के बीच में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगर हम देश की सेवा की बात करें तो केंद्रीय मोदी सरकार के नेतृत्व में और देश के अब तक के दोनों जीडीएस की अगुवाई में सेवा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। वहीं इसके अलावा उत्तराखंड से सटी चीन और नेपाल की सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे वाइब्रेट विलेज को लेकर के भी उत्तराखंड सरकार ने सेवा प्रमुख से बातचीत की। धन सिंह रावत ने बताया कि उनकी सहकारिता के माध्यम से भी वाइब्रेंट प्लेट में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके और उपयोगी बनाए जाने को लेकर के भी चर्चा की गई।

मंत्री धन सिंह रावत

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments