Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया, धर्म...

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया, धर्म और विकास पर की चर्चा

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को काशीपुर रामलीला मैदान पंहुचकर दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथामृत सुना।
दिव्य ज्योति संस्थान द्वारा अयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छटे दिन मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित किया व कथा वाचक साध्वी कालिन्दी भारती को फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरान्त उन्होने श्रीमद् भागवत कथा को सुना।

मुख्यमंत्री ने कथा में सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्य कथा वाचक व सुन रहे श्रद्धालुओं का हृदय की गहराईयों स्वागत करता हूं। उन्होने आशुतोष महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके ज्ञानामृत से हम सब आज कृतार्थ हो रहे है। उन्होने कहा कि सभी सन्तगणों व जनता का साथ प्राप्त होता है, इससे हमें नयी ऊर्जा मिलती है। उन्होने कहा कि सन्तो का समागम व हरि कथा दुर्लभ होते है ये बड़े सौभाग्य से ही प्राप्त होते है। उन्होने स्वामी उमेशानन्द जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै स्वंय को सौभाग्यशाली मानता हूं कि हमे आप सभी पूज्य संतो का आर्शीवाद मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर की भूमि धर्म, आध्यात्म की ऐतिहासिक भूमि है। पुरातत्व विभाग ने भी सर्वे कर काशीपुर की भूमि को ऐतिहासिक माना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व आशीर्वाद से सरकार देवभूमि के संरक्षण व विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। केदारखण्ड व बदरीनाथ धाम में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुऐं है, मानसखण्ड मंदिर माला के अन्तर्गत मन्दिरों को जोड़ने व उनके सौर्न्दयीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें काशीपुर मां बालसुन्दरी मन्दिर को भी रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार डैमोग्राफी, अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही है ताकि उत्तराखण्ड का मूल स्वरूप बना रहे। उन्होने कहा कि सरकार ने यूसीसी लाकर सभी को समान अधिकार व न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होने कहा कि विकल्प रहित संकल्प पर सरकार पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होने सभी संतो व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संतो व जनमानस का हमेशा आर्शीवाद व मार्गदर्शन यूं ही मिलता रहे।

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments