Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की जीत PM मोदी के गारंटी की जीत है

दिल्ली की जीत PM मोदी के गारंटी की जीत है

 dipr

देहरादून

देश की राजधानी दिल्ली में इस बार जनता ने कमल खिलाया है। पिछले 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा की नई सरकार बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली के विधानसभा चुनाव के दौरान कई रैलियां और रोड शो किए थे।
आज जनता का निर्णय सामने आने के बाद सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की जीत पीएम मोदी की गारंटी की जीत है। पीएम मोदी जो गारंटी देते हैं, वह पूरा करते हैं। पिछले दस सालों से दिल्ली में आपदा की सरकार थी जो जनता से झूठे वादे करती थी। देश की जनता अब डबल इंजन की सरकार पर विश्वास जता रही है।

डबल इंजन की सरकारें देश की जनता की प्राथमिकताएं हैं, हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली की जनता ने भी डबल इंजन की सरकार चुनी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर रहा है। पंजाब में भी महिलाओं को इतने साल बितने के बाद कोई सहायता नहीं मिल रही है। कहीं न कहीं दिल्ली की यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई और जनता भाजपा सरकार के कामों और वादों पर विश्वास जता रही है।

देखे वीडियो:

पुष्कर सिंह धामी, सीएम

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments