Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंड22 सरकारी विभाग जल संस्थान का 8.47 करोड़ का पी गए...

22 सरकारी विभाग जल संस्थान का 8.47 करोड़ का पी गए पानी

 dipr

वैसे तो जल संस्थान घरेलू लोगों द्वारा पानी का बिल जमा न करने पर घर पहुंच जाता है और कनेक्शन काटने की धमकी देता है ।
मगर हल्द्वानी का जल संस्थान 8 करोड़ 47 लाख का पानी कई सरकारी विभागों को पिला चुका है मगर पैसा मांगने की जरूरत ही नहीं समझा।
ये हम नहीं कह रहे है बल की विभाग के मुखिया अधिशासी अभियंता कह रहे है।

देखे वीडियो:

 

मामला नैनीताल जिले के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी का है. जहां 22 सरकारी विभाग जल संस्थान के पीने के पानी का 8.47 करोड़ का बिल जमा नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अब जल संस्थान नोटिस और मुनादी करवाने की कार्रवाई कर रहा है. बकायादारों में पहले नंबर पर वन विभाग है जहां 3.51 करोड़ का बकाया है इसके अलावा सिंचाई विभाग को सबसे अधिक 1.84 करोड़ और नगर निगम हल्द्वानी पर 1.03 करोड़ की राशि अदा करनी है. लोक निर्माण विभाग पर 63 लाख, चिकित्सा विभाग पर करीब 24 लाख, पुलिस विभाग पर करीब 19 लाख, के अलावा रेलवे, दूरसंचार विभाग, पशुपालन विभाग, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, सहित 22 विभागों पर 8.47 रुपए की बकाया है.इसके अतिरिक्त एक करोड़ से अधिक की देनदारी घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर भी है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि मार्च तक विभाग को पानी बिल से 49 करोड रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष में अभी तक 27 करोड रुपए की राजस्व वसूली हो चुकी है. एकमुश्त बिल जमा कराने पर विलंब शुल्क पर शत-प्रतिशत छूट विभाग द्वारा दिया जा रहा है एमएम सरकारी विभाग हैं कि जल संस्थान के पैसे को देने का नाम नहीं ले रहे हैं. जल संस्थान इन विभागों को लगातार नोटिस दे रहा है. विभाग के अधिकारी पानी तो पी रहे हैं, लेकिन उन्हें बिल का भुगतान करने की याद नहीं आ रही है. ऐसे में जल संस्थान कार्रवाई की बात कर रहा है।

आरएस लोशाली अधिशासी अभियंता जल संस्थान

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments