Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी सीएम धामी ने विभिन्न...

दिल्ली में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभाओं में किया रोड-शो

 dipr

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार रोड-शो किया। पटेल नगर, क़रोलबाग और संगम विहार में आयोजित इन रोड-शो में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और उत्तराखंडी प्रवासी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार को कई मोर्चों पर घेरा। उन्होंने यमुना नदी की स्वच्छता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और शराब माफिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाए। प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “यमुना नदी में जहर मिलाने की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल की मानसिकता ही जहरीली है। अगर झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता होती तो वे निश्चय ही गोल्ड मेडल लाते।”

सीएम धामी ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम और वीरता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर भारतीय सेना की परंपरा का अपमान किया है।” उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विकास में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। वे सिर्फ राजनीति में अपनी स्वार्थपूर्ति करने में लगे हैं, जबकि दिल्ली की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं।”

सीएम धामी ने कहा कि “दिल्ली का कायाकल्प होगा, विकास की रफ्तार बढ़ेगी, और भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली में विकास का कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा ही वह पार्टी है जो हमेशा अपने वादों को पूरा करती है।” उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे 5 फरवरी को मतदान में भाजपा को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें और भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ के खिलाफ सख्त संदेश दें।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments