Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeराष्ट्रीय38वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिल सुविधा, पर्यावरण-अनुकूल पहल

38वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिल सुविधा, पर्यावरण-अनुकूल पहल

 dipr

उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों से 38वें राष्ट्रीय खेलों को और अधिक पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिये महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोर टीम, वॉलंटियर्स और दर्शकों के लिए साइकिल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इसके माध्यम से दर्शक और वॉलंटियर खेल परिसर के विभिन्न स्थलों तक साइकिल से आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे ट्रैफिक और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह उत्तराखण्ड सरकार की पर्यावरण संरक्षण की नीति को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सुचारू रूप से आयोजित करने और खिलाड़ियों व दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस पहल से न केवल राष्ट्रीय खेल को एक नया रूप मिलेगा, बल्कि उत्तराखण्ड को पर्यावरण-अनुकूल और स्वास्थ्यप्रद खेल आयोजनों के लिए, एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments