Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
HomeविदेशAfghanistan: पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स समेत आठ की...

Afghanistan: पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स समेत आठ की मौत

 dipr

Afghanistan: अफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए और बताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। एसीबी ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

हमले के खिलाफ राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

एसीबी ने बताया कि मैच के बाद वापस उरगन लौटते हुए उन्हें निशाना बनाया गया। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने इसे अफगानिस्तान के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। बोर्ड ने हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति सांत्वना भी जाहिर की।

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने भी घटना पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले में मारे गए नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं।’ राशिद खान ने कहा कि ‘नागरिक ठिकानों पर हमला पूरी तरह से अनैतिक और निर्मम है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।’

मोहम्मद नबी ने भी की आलोचना

राशिद खान ने एसीबी के पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज न खेलने के फैसले की भी सराहना की। राशिद खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में राष्ट्रीय गौरव सबसे पहले आता है। अफगानिस्तान के एक अन्य शीर्ष क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान के हवाई हमले की तीखी आलोचना की और क्रिकेटर्स की मौत को पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट परिवार पर हमला बताया।

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments