Friday, November 27, 2026
 dipr
HomePithoragarhजौलजीबी मेले में विवाद के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष...
spot_imgspot_img

जौलजीबी मेले में विवाद के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की तलाश जारी

 dipr

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में राम सिंह रौकाया निवासी धारचूला, सौरभ मर्तोलिया, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू और नृप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नृप सिंह निवासी धारचूला, सौरभ मर्तोलिया, विक्रम दानू और राम सिंह रौकाया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पांचवें आरोपी मनोहर टोलिया की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बता दें कि 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम में धारचूला विधायक हरीश धामी भी चर्चा के केंद्र में रहे। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई मनोहर टोलिया की तलाश पर केंद्रित है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments