Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
HomeUncategorizedबारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, दो दिन उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी...

बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक, दो दिन उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट

 dipr

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने सात और आठ मई को उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों की बात करें तो आठ मई तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाको में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

 

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments